तेजपुर: आईटीबीपी ने तेजपुर  के बेसरिया गवर्नमेंट हाई स्कूल, बी.पी. तिनाली स्कूल, सोलहवीं मील वन क्षेत्र, भालुपोंग और पिथाकुओ हाई स्कूल, तेजपुर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बीते 18 अगस्त को हजारों स्वदेशी प्रजातियों के पौधे लगाए। संदीप खोसला, उप महानिरीक्षक, सेक्टर मुख्यालय, आईटीबीपी, तेजपुर ने पिथाकुओ हाई स्कूल से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान डॉ. दीपक कुमार पांडेय कमांडेंट स्टाफ, सुबोध सांडिल्य, कमांडेंट इंजीनियर, के.एन. पंत, कमांडेंट, ए.के. दास, द्वितीय कमान, सैम शर्मा, उप कमांडेंट, ब्रिजेश कुमार राय, डिप्टी कमांडेंट, डॉ. रूप ज्योति लस्कर, डिप्टी कमांडेंट,  कैलाश डोंडियाल, ए.सी,  आदि विभिन्न अधिकारियों भी पौधे लगाए।

राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता प्रधानाचार्य श्रीमती मिनाक्षी गोस्वामी, सैकड़ों शिक्षकों और छात्रों ने भी पौधे लगाए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में आईटीबीपी परिसर की महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ॥ङ्खङ्ख्र वृक्षारोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता ॥ङ्खङ्ख्र की मुख्य कार्यकारी श्रीमती रीता खोसला ने की। सैकड़ों बच्चे और महिलाएं सेक्टर मुख्यालय, तेजपुर के परिसर में पौधे लगाए। आईटीबीपी ने केवल स्वदेशी प्रजातियों के पौधे लगाए जो असम और अरुणाचल प्रदेश में प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं। इन प्रजातियों में बरगद (वट वृक्ष), कदंब, नीम, आंवला, आम, पीपल, पुत्र जीवक, गूलर (उदुम्बर), बकुल, अमरुद, नाहर, बेल, हरसिंगार और सुपारी (सुपारी) शामिल हैं। ये पौधे पक्षियों, तितलियों, मधु मक्खियों, और छोटे  जानवरों की हजारों प्रजातियों को  भोजन और आश्रय प्रदान करते हैं।