गुवाहाटी : लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ने दिसपुर कॉलेज परिसर में प्रिंसिपल डॉ. नवज्योति बोरा और लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी के अध्यक्ष अजय पोद्दार द्वारा कौशल विकास केंद्र (मॉडर्न सिलाई स्कूल) का उद्घाटन किया गया। यह कौशल विकास केंद्र लायंस क्लब ऑफ गौहाटी के सहयोग से दिसपुर कॉलेज और बजाज हेल्थ केयर सोशल फाउंडेशन, मुंबई की एक पहल के रूप में समुदाय के लिए समर्पित है।  यह केंद्र कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों के स्थानीय समुदाय को पारंपरिक और पश्चिमी दोनों परिधानों में ड्रेस डिजाइनिंग प्रदान करेगा। साथ ही रोजगार सृजन एवं महिला सशक्तिकरण और जीवन में आत्मनिर्भरता पैदा करेगा।

क्लब ने मोटराइज्ड सिलाई मशीन 9 नग, कम्प्यूटरीकृत कढ़ाई मशीन 1 पीस, स्टूडेंट चेयर 20 नग, डेस्क और बेंच प्रदान की है। उद्घाटन के दौरान लायंस डिस्ट्रिक्ट और क्लब के निम्नलिखित सदस्य वीडीजी-द्वितीय पंकज पोद्दार, आरसी रितु बंका, जेडसी अशोक गोयल, सुरेश गग्गर जी एम टी उपस्थित थे। क्लब से सचिव राजेश भूत, प्रकाश सिकारिया, सुनील अग्रवाल (जेटीसी), किशोर साबू, अरविंद गोयल, दिलीप सराफ, मनोज भजंका, के.पी.ब्रह्मा, आनंद अय्यर, अध्यक्ष लायंस उमंग कंचन पोद्दार, दीपक बेंगानी, संजय सोंथालिया, मुकेश जैन सहित कॉलेज के शिक्षक और छात्र उपस्थित थे। लायंस गुवाहाटी ने पिछले साल 2600 छात्रों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कॉलेज को औद्योगिक जल आरओ प्लांट की आपूर्ति भी की है।