इंफाल : मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने 29 अगस्त को राज्य का विधानसभा सत्र बुलाया है। 12वीं मणिपुर विधान सभा अपने चौथे सत्र के लिए 29 अगस्त (मंगलवार) को सुबह 11.00 बजे बैठक होगी। इससे पहले मणिपुर कैबिनेट ने 29 अगस्त को राज्य का विधानसभा सत्र बुलाने का फैसला किया था। यहां बता दें कि कांग्रेस ने कहा था कि समय पर सामान्य विधानसभा सत्र नहीं बुलाए जाने के कारण मणिपुर पर संवैधानिक संकट मंडरा रहा है। मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने रविवार को राज्य विधानसभा सत्र आयोजित करने में देरी को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की।
मणिपुर के राज्यपाल ने 29 अगस्त को बुलाया विधानसभा का सत्र
