लवलीना की सफलता के उत्साह के बीच ही असम के खेल जगत में और एक उपलब्धि हासिल कर बोकाखात के युवा तीरंदाज विशाल चांगमाई ने पुनः गोलाघाट जिला वासियों को गौरवान्वित करते हुए यह भी साबित कर दिया है कि असम के क्रीड़ा जगत में भी बहुत संभावनाए है। गोलाघाट जिले के संतान विशाल चांगमाई इस बार पोलैंड में आयोजित विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता के युवा शाखा में रिकर्व कैडेट की टीम इवेंट में अमित एवं बिकी के साथ मिलकर फ्रांस की टीम को 5-3 पॉइंट्स से शिकस्त देकर गोल्डमेडल हासिल किया है। केवल इतना ही नही विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता के कैडेट शाखा के मिक्स टीम के फाइनल मुकाबले में असम के विशाल चांगमाई ने तमन्ना के साथ जोड़ी बनाकर फ्रांस की मिक्स टीम को 6-2 पॉइन्ट से शिकस्त देकर प्रतियोगिता में दूसरा गोल्डमेडल भी हासिल किया। वहीं विशाल की इस सफलता से असम तीरंदाजी संस्था के पूर्व अध्यक्ष जयंत बोडो ने काफी खुशी जताते हुए विशाल को शुभकामनाएं दी।