डिगबोई : डिगबोई नेपाली विष्णु मंदिर समिति के तत्वावधान में आज समिति के स्थायी प्रेक्षागृह में 32वां नेपाली भाषा मान्यता दिवस पालन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं द्वारा प्रस्तुत सामूहिक गीत से किया गया। नेपाली विष्णु मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन छेत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रमाकांत उपाध्याय और निर्दिष्ट वक्ता कृृपा प्रसाद उपाध्याय ने नेपाली भाषा और इसकी मान्यता संबंधी प्रसंगों पर आधारित वक्तव्य प्रदान किया। नेपाली विष्णु मंदिर समिति के सचिव थानेश्वर शर्मा और साहित्यिक सचिव नवीन अर्जेल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में लक्ष्मण सोनार ने गीत प्रस्तुत किया।