बर्थडे पार्टी पड़ी महंगी। गुवाहाटी के खारघुली के रिभेरिया व्यू में पुलिस की रेड। खारघुली के रिभेरिया व्यू में कोकेइन, गांजा वाली चल रही थी बर्थडे पार्टी। रिभेरिया व्यू में अमृत बरूआ नाम के एक व्यक्ति का बर्थडे मनाया जा रहा था।जन्मदिन के नाम पर इस होटल में देर रात तक पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में शामिल 18 पुरूष और महिलाओं को पुलिस ने कोकेइन समेत गिरफ्तार किया है। फिलहाल लताशिल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।