नई दिल्ली : कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि चीन के एक नागरिक ने गुजरात में नौ दिनों के भीतर 1200 भारतीय नागरिकों से 1400 करोड़ रुपए की लूट की। पार्टी ने मांग की कि सरकार को 'श्वेत पत्रÓ के जरिये इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह भी पूछा कि चीन के 'घोटालेबाजोंÓ के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और गंभीर कपट अन्वेषण कार्यालय (एसएफआईओ) का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया? उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि एक चीनी व्यक्ति ने गुजरात में केवल नौ दिनों में 1200 लोगों से 1400 करोड़ रुपये की भारी ठगी की और देश से भाग गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह उसे रोक नहीं सके। कुछ खबरों से यह भी पता चलता है कि इस दानी डेटा ऐप घोटाले ने लोगों को 4,600 करोड़ रुपये का भारी चूना लगाया होगा। खेड़ा ने दावा किया कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में पुलिस ने इस ऐप का प्रचार प्रसार किया।  कांग्रेस नेता ने कहा कि वू उयानबे नामक एक चीनी तकनीकी विशेषज्ञ 2020-22 में भारत में रहा, उसने एक नकली फुटबॉल सट्टेबाजी ऐप बनाया और भारत से भागने से पहले गुजरात के आम लोगों से करोड़ों ठग लिए। ज्यादातर पीडि़़त गुजरात के बनासकांठा और पाटन और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से हैं।  उन्होंने कहा कि ऐप से जुड़े घोटाले पर 'श्वेत पत्रÓ लाना चाहिए।