नई दिल्ली : कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने शुक्रवार को कहा कि अलका लांबा की उस टिप्पणी का आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के फैसले से कोई संबंध नहीं है जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस दिल्ली की सभी सात सीटों पर खुद को मजबूत करेगी। दीक्षित ने कहा कि किसी भी पार्टी को गठबंधन से इतर सभी जिलों में खुद को मजबूत करने की जरूरत होती है। उनका कहना था, 'अलका लांबा ने जो कहा वह यह था कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता सभी सात जिलों में खुद को मजबूत करेंगे। जब आप एक पार्टी को मजबूत करते हैं, तो इसे चुनिंदा ढंग से नहीं करते हैं, आप पूरे राज्य में पार्टी को मजबूत करते हैं। अगर गठबंधन होता है, तो वे जिस भी सीट पर लड़ेंगे हम उनका समर्थन करेंगे और हम जहां लड़ेंगे, वहां वे हमारा समर्थन करेंगे। दीक्षित ने सवाल किया, 'अगर हम सभी जिलों में अपना आधार मजबूत नहीं करेंगे तो हम आगामी चुनाव कैसे लड़ेंगे? या हम उनका समर्थन कैसे करेंगे?Ó दिल्ली प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक की थी। उस बैठक के बाद अलका लांबा ने कहा था, गठबंधन करना है या नहीं, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।
आप के साथ गठबंधन हो या न हो, कांग्रेस सभी सात लोकसभा सीटों पर खुद को मजबूत करेगी : संदीप