मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पार्टी पहले अन्य दलों के विधायकों को तोड़े बिना अपनी पार्टी बनाकर दिखाए। मुंबई के बाहरी इलाके पनवेल में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर हो रहे गड्ढों के लिए भी राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मुंबई-गोवा राजमार्ग का निर्माण 16-17 वर्ष से चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। ठाकरे ने कहा कि अमित ठाकरे कहीं जा रहा था और टोल नाका टूट गया। भाजपा ने कहा कि पहले सड़क बनाना सीखो, फिर टोल बूथ। मुझे लगता है कि भाजपा को दूसरी पार्टियों के विधायकों को तोड़े बिना पहले अपनी पार्टी बनाना सीखना चाहिए। वह पिछले महीने पार्टी नेता अमित ठाकरे को टोल नाके पर रोके जाने के बाद कथित तौर पर कुछ एमएनएस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोडफ़ोड़ की घटना का जिक्र कर रहे थे। राज्य में जून 2022 के बाद से बड़े राजनीतिक टकराव देखने को मिले हैं।
भाजपा दूसरी पार्टियों के विधायकों को तोड़े बिनाअपनी पार्टी बनाकर दिखाए : राज ठाकरे