गुवाहाटी : गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु वृहद् पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज11 अगस्त को मुख्यालय-175वीं बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा राजीव कुमार झा, कमांडेट-175 बटा, केरिपुबल के मार्ग दर्शन में तथा मुन्ना सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी के नेतृत्व में 736 नं. मोइरापुर एल. पी. स्कूल और नालापारा हाईस्कूल, के प्रांगण में 580 नग विभिन्न प्रकार के पौधे जैसे नीम, अर्जुन, जामुन, आंवला, अमरूद, भोमोरा, कृष्णचूड़ा एवं राधाचूड़ा इत्यादि पौधे लगाऐ गए। इस अवसर पर 175 बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के मुन्ना सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, रवि कुमार श्रीवास्तव, उप कमांडेंट, अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य जवानों के साथ-साथ अमृत दलोइ पंचायत अध्यक्ष, भगवान तालुकदार, ग्राम पंचायत सचिव, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, फनिन्दर राभा, मुख्य शिक्षक एवं उनके अन्य स्टॉफ तथा विद्यालय के छात्र, ग्राम पंचायत कर्मचारी नागेन राभा एवं समाज सेवक मोहम्मद अमन अली और गामीण मौजूद रहे। वृक्षारोपण के उपरांत मुन्ना सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी ने बताया कि वृक्षारोपण करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है जो आने वाली पीढ़ियों को भी लाभान्वित करेगा। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए ज्यादा-से-ज्यादा पौधे लगाने तथा इसकी देख-भाल घर के बच्चों की तरह करने के लिए भी उन्होंने लोगों को प्रेरित किया।
सीआरपीएफ ने वन विभाग रानी के साथ किया संयुक्त पौधारोपण का आयोजन