गुवाहाटी : महानगरी की अन्यतम सामाजिक सेवा संस्था लायंस क्लब गुवाहाटी मेट्रो कार्यकारिणी सभा (2023-24) का शपथ विधि समारोह स्थानीय होटल राजमहल में संपन्न हुआ। दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना तथा नृत्य के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर क्लब के सचिव मनोज जैन ने सचिव रपट पढ़ी तथा क्लब की अध्यक्षा (2022-23) प्रभा कोठारी ने अपना अध्यक्षीय भाषण दिया।
इसी दौरान निवर्तमान अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान क्लब पत्रिका 'रोर ऑफ द लायन' का भी विमोचन किया गया। इसी बीच वीडीजी2 लायन पंकज पोद्दार ने नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता की शपथ दिलाई। इसी दौरान पूर्व जिलापाल लायन सुधीर चौधरी ने (2023-24) की कार्यकारिणी सभा को शपथ दिलवाई। लायन मनोज जैन ने अध्यक्ष, वंदना जैन ने सचिव तथा मोहित वैद्य ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की।
लायन राहुल जैन, लायन संजय खाखोलिया ने उपाध्यक्ष, लायन विनय जैन ने संयुक्त सचिव तथा लायन समता जैन ने संयुक्त कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की। इसी दौरान कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने अपने-अपने पदों की शपथ ली। नवनियुक्त अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण करके भविष्य के कार्यक्रमों की घोषणा की। उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया। आज ही क्लब ने अपने सामाजिक कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए गुवाहाटी गौशाला में मधुमेह जांच शिविर लगाया और सिजुबारी स्थित मदर्स ओल्ड ऐज होम में अन्न सेवा की। इसी कड़ी में रात को शुक्लेश्वर देवालय में कांवरिया सेवा शिविर लगाया। इस आशय की जानकारी क्लब के सदस्य सुशील अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के के माध्यम से दी।