नगांव: नगांव कॉलेज (स्वायत्त) के 79वें स्थापना दिवस पर सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश गौहाटी उच्च न्यायालय, असम लोक सेवा आयोग की जांच समिति के अध्यक्ष, असम समझौते के अनुच्छेद ङ्कढ्ढ के अध्यक्ष और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की स्थायी शिकायत निगरानी समिति के अध्यक्ष विप्लव कुमार शर्मा ने सारगर्भित विचार दिए। वे स्थापना दिवस और स्नातक समारोह में मुख्य अतिथि थे। नगांव कॉलेज (स्वायत्त) का स्थापना दिवस मनाया गया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता नगांव कॉलेज की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. शरत कुमार दत्त व संचालन डॉ. भुवन चंद्र चुटिया, समन्वयक, आंतरिक मानक आश्वासन सेल, नगांव कॉलेज (स्वायत्त) ने किया।
विशिष्ट अतिथि सदर विधायक रूपक शर्मा थे। झंडोत्तोलन एवं उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. शरत कुमार दत्ता व स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ. शरत बरकटकी ने किया। नगांव कॉलेज (स्वायत्त) ने 2023 की परीक्षाओं में कला, विज्ञान और वाणिज्य में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई पत्र दिया। पुरस्कार नगांव कॉलेज महिला सेल के भौतिकी विभाग के मुकीबुर रहमान और नीरेश चंद्र पाल मेमोरियल पुरस्कार भौतिकी विभाग के मुकीबुर रहमान और सांख्यिकी विभाग की सिराजमिता साहा को प्रदान किए गए।
तारिणी प्रसाद शर्मा और प्रतिभा देवी मेमोरियल पुरस्कार क्रमश: 2022 और 2023 में असमिया विभाग के सर्वश्रेष्ठ स्नातकों को प्रदान किए गए। बैठक में उप-प्राचार्य डॉ. पुलिन चंद्र बोरा, वरिष्ठ अध्यापक रंजीत कुमार मजिंदर, प्रबंधन समिति के सदस्य और शिक्षक परिषद के अध्यक्ष ध्रुवज्योति बरुवा, सभी संकाय, छात्र, गैर-शिक्षण कर्मचारी और कॉलेज के पूर्व छात्र उपस्थित थे। पूर्व छात्र संघ के सचिव और दर्शनशास्त्र विभाग के प्रमुख डॉ. नवप्रसाद नाथ ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
नगांव कॉलेज का 79वां स्थापना दिवस और स्नातक समारोह नगांव कॉलेज में आयोजित किया गया। नगांव कॉलेज (स्वायत्त) के तहत स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होने वाले विद्याॢथयों ने विभिन्न विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षा में स्थान हासिल किया। इसके अलावा, बैठक में नगांव कॉलेज से 2023 में नेट, स्लेट, गेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 37 छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।