नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित होने के बाद शुक्रवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) ने गतिरोध खत्म करने के उद्देश्य से बीच का रास्ता सुझाया था, लेकिन सरकार गंभीर नहीं है। राज्यसभा में शुक्रवार को सत्ता पक्ष ने राजस्थान में 'कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति' पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा किया वहीं विपक्ष ने मणिपुर मुद्दे पर नियम 267 के तहत दिए गए कार्यस्थगन नोटिस को स्वीकार करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर करीब 12:05 बजे पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
सरकार राज्यसभा में गतिरोध खत्म करने को लेकर गंभीर नहीं : रमेश