आयुर्वेद की एक्सपर्ट डॉ.रेखा राधामोनी ने बताया कि बारिश का पानी पी सकते हैं। आयुर्वेद में इसे अंतरिक्ष जलम् कहा जाता है, जिसे किसी अमृत की तरह माना गया है। इसका सेवन शरीर के लिए लाभदायक होता है। आइए जानते हैं कि बारिश का पानी कैसे पी सकते हैं? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कि बारिश का पानी पीने के लिए आपको कुछ दिन का इंतजार करना पड़ता है। जब बारिश कुछ दिन हो चुके तो उसके बाद इसे पी सकते हैं। इसे स्टोर करने की एक पूरी प्रक्रिया है। बारिश का पानी इक_ा करने के लिए तांबे का बर्तन अच्छा रहता है। आयुर्वेद में बताया गया है कि इसमें एंटीबायोटिक गुण होते हैं। साथ ही यह तीनों दोषों को संतुलित करने में मदद करता है। बारिश शुरू होने के 1 घंटे बाद ही पानी स्टोर करना चाहिए। फिर इसे चांद की रोशनी में एक हल्का कपड़ा ढककर छोड़ दें। अगले दिन इसे उबालें और पीएं। डॉ. रेखा ने बताया कि अंतरिक्ष जल को पीने से शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह एक अमृत के समान है, जो थकान मिटाता है और निरोग बनाता है। मगर जहां की वायु प्रदूषित है या खराब है, वहां के लोगों को बारिश का पानी नहीं पीना चाहिए।
अमृत है बारिश का पानी, लेकिन जान लें पीने का तरीका