बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। धन समृद्धि और घर की सुख शांति के साथ यह दिन नौकरी करने वाले लोगों और व्यापारियों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। बुद्धि, एकाग्रता, वाणी, त्वचा, सौंदर्य आदि का कारक ग्रह बुध अगर आपकी कुंडली में शुभ फल दे रहा हो तो आपकी रॉकेट की स्पीड से तरक्की होती है। लेकिन अगर कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है तो मानिए कि आप कितनी भी मेहनत क्यों ना कर लें लेकिन आपको वो सफलता नहीं मिलेगी जो आप चाहते हैं। ऐसे में बुधवार के दिन कुछ दान धर्म या कुछ खास उपायों से आप बुध ग्रह को प्रसन्न कर उसके शुभ परिणाम हासिल कर सकते हैं।

हरी मूंग की दाल का बुधवार के दिन दान करना चाहिए। इस दिन परिवार के साथ हरी मूंग की दाल का सेवन करना भी लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है और भगवान गणेश व लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। आप किसी जुरुरतमंद या गरीब को हरी मूंग साबूत दाल तो देनी ही चाहिए साथ ही इस दिन शिवलिंग पर भी हरी मूंग अर्पित करने से आपकी मनोकामना पूरी होती है।

बुधवार को करें ये पाठ : अगर आप आर्थिक समस्याओं में उलझे हुए हैं तो हर बुधवार को ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करने के बाद आरती करने से फायदा होता है। ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होते हैं। 

गाय को जरूर खिलाएं ये चीज : हरी घास या पालक साग बुधवार के दिन गाय को खिलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से 33 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद तो मिलता ही है साथ ही इससे ग्रह दोष पीड़ा भी दूर होती है। ये उपाय आपको लगातार तीन महीनों तक करने से लाभ मिलने की उम्मीद रहती है।

बुध मंत्रों का करें जप : मन की एकाग्रता के लिए बुधवार के दिन बुध ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए। इससे मानसिक तनाव भी दूर होता है और कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है। नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग भी बनते हैं।

बुध का बीज मंत्र : ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:!