नई दिल्ली: गो फस्र्ट ने बुधवार को ऐलान करते हुए कहा है कि उसकी परीक्षण उड़ानें सफल रहीं। एयरलाइन ने यह भी संकेत दिया कि वह जल्द ही परिचालन फिर से शुरू करेगी। गो फस्र्ट ने एक ट्वीट में कहा कि लंबे इंतजार के बाद जी8 के साथ फिर से आसमान पर हस्ताक्षर करना। हमें आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारा परीक्षण सफल रहा। एक संकेत है कि हम जल्द ही रनवे पर वापस आएंगे। यह शुभ सूचना नकदी संकट से जूझ रही एयरलाइन द्वारा ट्विटर पर यात्रियों को सूचित करने के कुछ दिनों बाद आया है कि उसने परिचालन कारणों से 25 जुलाई तक अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइन ने आगे कहा कि उड़ान रद्द होने से हुई असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं। हम स्वीकार करते हैं कि उड़ान रद्द होने से आपकी यात्रा योजनाएं बाधित हो सकती हैं और हम हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गो फस्र्ट ने कहा कि एयरलाइन को शीघ्र ही बुकिंग फिर से शुरू करने में सक्षम होना चाहिए। गो फस्र्ट ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, कंपनी ने तत्काल समाधान और परिचालन के पुनरुद्धार के लिए एक आवेदन दायर किया है। हम शीघ्र ही बुकिंग फिर से शुरू कर सकेंगे। हम आपके धैर्य के लिए धन्यवाद देते हैं। एयरलाइन के समाधान पेशेवर (आरपी) ने सेवाएं फिर बहाल करने की योजना 28 जून को डीजीसीए को सौंपी थी। उसके बाद डीजीसीए ने कंपनी की मुंबई और दिल्ली में उड़ानों से संबंधित अलग-अलग सुविधाओं का विशेष ऑडिट किया था। बता दें दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही एयरलाइन गो फस्र्ट को परिचालन और वित्तीय लेनदारों दोनों से कुल 23777 करोड़ रुपए ($2.9 बिलियन) के दावे मिले हैं। गो फस्र्ट एयरलाइंस से जुड़े एक सरकारी बैंक के एक बैंकर ने बीते शुक्रवार को लेनदारों की समिति की बैठक के बाद कहा कि लेंडर्स के दावे लगभग 50 अरब रुपए हैं।