नई दिल्ली: खाने के बाद अगर डिजर्ट की बात आती है तो आइसक्रीम को काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में फूड गाइड टेस्ट एटलस ने दुनिया की 100 सबसे लोकप्रिय आइसक्रीम की सूची जारी की है। इसमें पांच भारत की है, जो विशेष रूप से भारत के तीन शहर बेंगलुरु, मुंबई और मंगलुरु से जुड़ी हैं।
1.- डेथ बाय चॉकलेट (बेंगलुरु): शहर की यह लोकप्रिय आइसक्रीम है। इसमें केक, आइसक्रीम, चॉकलेट सॉस और मेवे के अलावा ऊपर से चेरी भी डाली जाती है। इसमें चॉकलेट का फ्लेवर ज्यादा आता है। यह शहर के कॉर्नर हाउस द्वारा पेश किया जाने वाला पसंदीदा आइटम है। इसे 1982 से तैयार किया जा रहा है।
2.- मैंगो आइसक्रीम सैंडविच (मुंबई): शहर में यह स्वादिष्ट आइसक्रीम सैंडविच के नाम से लोकप्रिय है। इसे सूची में 22 स्थान पर रखा गया है। यह पतली वेफर्स के बीच सैंडविच के तौर पर दिखती है, लेकिन इसके अंदर मैंगो का स्वाद अलग से आता है। इसे प्रसिद्ध दुकान के. रुस्तम एंड कंपनी द्वारा बनाया जाता है।
3- अमरूद आइसक्रीम (मुंबई): इस आइसक्रीम में अमरूद फल के छोटे टुकड़े होते हैं। वहीं इसमें पारंपरिक रूप से मसाला भी मिलाया जाता है। यह शहर के अप्सरा आइसक्रीम की स्पेशल डेजर्ट है। आइसक्रीम खाते वक्त अमरूद का एहसास होगा।
4-टेंडर कोकोनट (मुंबई): इस आइसक्रीम में सिर्फ ताजा फल और नारियल की सामग्री का इस्तेमाल होता है।
5- गदबद आइसक्रीम : मंगलुरु की इस आइसक्रीम में फल, नट्स, सिरप का अनूठा मिश्रण होता है। इसमें आइसक्रीम के तीन अलग-अलग स्वाद होते है। इटली की विवोली क्रीम को पहला स्थान मिला है।