नई दिल्ली: फास्ट फूड रेस्टोरेंट कंपनी सबवे ने अपने आउटलेट्स से टमाटर को हटा दिया है। सबवे इंडिया ने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल्स में से एक टर्मिनल पर नोटिस लगाकर इस बात की जानकारी दी है। नोटिस में लिखा कि टमाटर की अन-अवेलेबिलिटी टेम्परेरी है। हम कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द अपने कस्टमर्स को फूड आइटम्स में टमाटर दें। अब सबवे के सैंडविच सहित अन्य फूड आइटम्स में कुछ समय तक टमाटर नहीं मिलेगा। इससे पहले मैकडॉनल्ड्स ने भी अपने फूड आइटम्स से टमाटर को हटाया था। हम हमेशा अपने कस्टमर्स को बेस्ट इनग्रेडिएंट्स के साथ बेस्ट फूड आइटम्स सर्व करने के लिए कमिटेड हैं। हमारे सभी प्रयासों के बावजूद हम टमाटर पर्याप्त मात्रा में नहीं खरीद पा रहे हैं, जो हमारे वल्र्ड क्लास क्वालिटी चेक में पास हो सके। फिलहाल हम टमाटर के बिना फूड आइटम्स देने के लिए मजबूर हैं। हमारी कोशिश है कि हम जल्दी ही अपने कस्टमर्स को फूड आइटम्स में टमाटर सर्व करें।